रांची, अप्रैल 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। भगवा नारी सेना की ओर से सोमवार को भुतहा तालाब इलाके के मां चैती दुर्गा मंदिर परिसर में आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें जरूरतमंद परिवार की आठ कन्याओं का पाणिग्रहण संस्कार संगठन की ओर से संपन्न कराया गया। राजधानी के बिरसा चौक, कोकर के अलावा सिमडेगा, गुमला, पालकोट समेत अन्य इलाके की विवाह योग्य कन्याओं की शादी के बाद सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामना देकर दैनिक जरूरत के सामान के साथ वर-वधू को विदा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सुबोधकांत सहाय, संजय सिंह लल्लू, विनय सिन्हा दीपू, कुमार राजा, शिव किशोर शर्मा समेत अन्य आदर्श विवाह में शामिल हुए। सामूहिक विवाह के आयोजन में रेणु देवी, भगवा नारी सेना की अध्यक्ष पिया वर्मन, अंजना प्रियदर्शनी, रवि मेहता, अनिता कुमारी, नीलम ...