मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा आगामी आठ जून को होनेवाली महारैली को लेकर सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर महतो ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार पर प्रमुखता से अपनी बातें रखीं। उन्होंने बताया कि महारैली की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस मौके पर प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा, प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा, रेयाज अहमद, राजू कुशवाहा, दीप नारायण सिंह, रमेश कुशवाहा, रमन कुशवाहा, अनिल कुमार, सुरेन्द्र कुमार, नवीन सिंह, रोशन कुशवाहा, चंदन कुमार, सनी कुमार, अवधेश कुमार, राजकुमार प्रसाद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...