कानपुर, जनवरी 16 -- सरसौल। नर्वल के नरौरा गांव के पास एक ट्यूबवेल में चल रही जुए की फड़ में छापामारी कर पुलिस ने आठ जुआरियों को दबोच लिया। दारोगा सत्येंद्र कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया है। पुलिस को सात हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। नर्वल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पाल ने बताया जुए के आरोपितों आशीष, शोभित, धर्मेंद्र, गणेश, राघवेंद्र, प्रदीप, रूप सिंह व जमील को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...