देवरिया, फरवरी 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए गन्ना प्रजनन एवं संस्थान सेवरही कुशीनगर से आठ जिलो को 3241 कुंतल अभिजनक (ब्रीडर सीड) बीज गन्ना आवंटित किया गया है। यह आवंटन गन्ना आयुक्त काभीलप लखनऊ से अपर गन्ना आयुक्त विकास एवं शोध समन्वय द्वारा किया गया है। किसान अपने गन्ना पर्यवेक्षक से मिलकर बीज गन्ना लेकर बुवाई करें। यह जानकारी गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराईच गोरखपुर के पूर्व सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शीघ्र पकने वाली चार प्रजातियां कोशा 17231, 13235, को. लख- 14201, यूपी 05125 तथा मध्य देर से पकने वाली दो प्रजातियां कोशा 9232 व 10239 का आवंटन हुआ है। उन्होंने बताया कि जनपद देवरिया को 200 कुंतल, बलिया को 20 कुंतल, कुशीनगर को 640 कुंतल, मऊ को 150 कुंतल, आजमगढ़ को 630 कुं...