मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चक्कर मैदान में होनेवाली अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को लेकर मंगलवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सैन्य अधिकारियों, रेल पुलिस अधीक्षक और अन्य विभागों के साथ बैठक की। बहाली को लेकर पूरे इंतजाम के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। जिला प्रशासन और सेना के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन शैलेश कुमार चौधरी को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है। आठ जिलों के 7040 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता जांच में शामिल होंगे। इधर, बहाली के संबंध में मुजफ्फरपुर आर्मी भर्ती कार्यालय के निदेशक सह कर्नल संपत यादव ने डीएम को बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान पांच ट्रेडों के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.