पीलीभीत, जनवरी 8 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा डिग्री कॉलेज चौराहे पर बारात घर में ऑटो, टेंपो, ई रिक्शा, मैजिक, बस, ट्रक, मिनी बस, मिनी ट्रक, टैक्सी आदि व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. महावीर सिंह एवं नेत्र चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव गंगवार ने 68 वाहन चालकों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण किया। यात्रीकर/मालकर अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी एवं विभाग के अन्य कर्मचारियों ने इसमे रिपोर्ट बनाई। स्वास्थ्य परीक्षण में चिकित्सकों ने 8 चालकों को ब्लड प्रेशर कम अधिक होने पर आवश्यक उपचार के सुझाव दिए। तीन चालकों के चश्मा के नंबर बदलवाने का सुझाव दिया गया। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि किसी व्या...