मुंगेर, मार्च 20 -- धरहरा/बरियारपुर, हिटी.। धरहरा एवं बरियारपुर में बुधवार को अगलगी में आठ घर जलकर राख हो गये। अगलगी में हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गये। धरहरा प्रखंड के कमलदह गांव में मन्ना मांझी के घर खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गयी। आग की चिंगारी से पास के तीन और फूस के घर चपेट में आ गया। अगलगी में मन्ना मांझी, विकास मांझी, बिल्ला मांझी एवं अरविंद मांझी के घर जलने के साथ ही घरों में रखा अनाज, कपड़ा एवं अन्य सामान जल गये। अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया। इस संबंध मे सीओ विरेन्द्र कुमार ने बताया कि जांचोपरांत पीड़ित परिवारों को नियमानुकूल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। दूसरी ओर बरियारपुर प्रखंड के हरिनमार पंचायत की राजधान टोला में मंगलवार की शाम गुड्डू पटेल तथा नवल पटेल का घर तो हरिमनार गांव में बारो यादव का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.