हरदोई, मार्च 22 -- हरदोई, संवाददाता। लोनार कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव में शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। बावन गांव के मजरा सरायं निवासी छोटेलाल, नत्थूलाल, राकेश, ओमपाल, रामचंद्र, शिववरदानी, चंदेल, रामवती पत्नी उजागर के मकान में आग लग गई। लपटों को देखकर गांव के लोग इकट्ठा होकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इन सभी के घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अनाज, साइकिल, छप्पर, झोपड़ी कुछ नही बचा। चंदेल ने बताया कि दोपहर में अचानक आग भड़की। डेढ़ घण्टे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुची। ग्रामीणों की मदद से उसने आग बुझाई। बावन पुलिस टीम और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल की। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। नायाब तहसीलदार सचिंद्र कुमार, कोतवाल लोनार उमेश त्रिपाठी, रजिस्ट्रार कानूनगो सुशील कुमार, कानूनगो अशोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.