देवरिया, फरवरी 7 -- बरहज(देवरिया), हिंदुस्तान टीम। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और मुआवज़े की मांग को लेकर चल रहा धरना आठ घण्टे बाद प्रशासन के आश्वासन पर रात को दो बजे खत्म हुआ। धरना खत्म होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। धरना के बाद गौरा घाट पर कड़ी सुरक्षा में सुरेंद्र का अंतिम संस्कार हुआ। गौरा निवासी गोताखोर सुरेंद्र साहनी की गुरुवार को शरीर में डूबने से मौत हो गई थी। वह दो फरवरी को नदी में डूबे परसिया देवार निवासी किसान धरमू प्रसाद की तलाश कर रहा था। उसकी मौत के बाद सुरेंद्र के परिजनों ने पुलिस पर घर से पकड़कर कर ले जाने की बात कहते हुए मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया था। शुक्रवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव करीब छह बजे गौरा स्थित उसके घर पहुंचा। सुरेंद्र के परिजनों पर मोहल्ले के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.