फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। इटावा बरेली हाईवे के रामगंगा पुल पर शनिवार की रात महाजाम रहा। इससे हाइवे पर दोनों ओर वाहनों के पहिये थम गए। बारातों के वाहन भी फंसे रहे इससे दूल्हों की धड़कनें तेज हो गयीं। देर से बारातें भी पहुंची। इस समय जो ट्रैफिक का लोड बढ़ा है उससे जाम की समस्या शहर क्षेत्र में भी बढ़ गयी है। रामगंगा पुल पर एक ओर से वाहन निकाले जा रहे हैं उससे यहां स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गयी है। शनिवार की शाम छह बजे से जाम की शुुरआत हुयी जो रात 1 बजे तक रही। वाहन रेंग रेंग कर निकले। कई वाहन वालों ने जल्दबाजी की जिससे जाम की स्थिति और विकराल हो गयी। जाम में आठ दूल्हे भी फंसे हुये थे। जिनके अपने लोग जाम को लेकर परेशान हो रहे थे और जाम खुलवाने के लिए भी प्रयास कर रहे थे। जाम जब बढ़ा तो परेशान होकर लोगों ने पुलिस के...