प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 8 -- बिजली की लाइन फाल्ट होने के चलते अंतू और संड़वा चंडिका उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांव और नगर पंचायत अंतू सहित कई बाजारों की बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे बाधित रही। अंतू उपकेंद्र से ग्राम भवानीपुर, मिश्रौली, लोहिया नगर बाजार, कमालुद्दीनपुर, गोकुलपुर, कपासी, उमरी, दादूपुर दौतत सहित नगर पंचायत अंतू में बिजली आपूर्ति की जाती है। वहीं, विद्युत उपकेंद्र संडवा चंडिका से मां चंडिका देवी धाम, बझान, कोल, जोगीपुर, अर्जुनपुर, तिवारीपुर, आधारपुर एवं गौरबारी सहित कई गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे 33 केवीए मुख्य लाइन में फॉल्ट के चलते 132 विद्युत उपकेंद्र गड़वारा से ही सप्लाई बंद हो गई। फाल्ट ठीक करने में कर्मियों को आठ घंटे लग गए। दोपहर करीब एक बजे बिजली की सप्लाई बहाल हुई। सर्दी के मौसम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.