गाजीपुर, नवम्बर 27 -- दिलदारनगर। बदलते मौसम का असर अब ट्रेन संचालन पर साफ दिखने लगा है। गुरुवार को अप-डाउन की अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटे भर से लेकर आठ घंटे तक देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। अप दिशा में बक्सर-डीडीयू पैसेंजर, अमृतसर मेल, विभूति एक्सप्रेस, आरा-बनारस पैसेंजर, फरक्का एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें एक से दो घंटे तक देरी से चलीं, जबकि कुंभ एक्सप्रेस आठ घंटे लेट रही। डाउन में संघमित्रा एक्सप्रेस, डीडीयू-पटना पैसेंजर और फरक्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से दिलदारनगर पहुंचीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...