बलरामपुर, जनवरी 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। बगैर किसी सूचना के बिजली विभाग ने रविवार को आठ घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति को अनुरक्षण कार्य के नाम पर ठप रखा। इससे करीब 50 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई। जलापूर्ति भी प्रभावित रहने से लोग दोहरी समस्या से जूझते नजर आए। सोमवार को भी आपूर्ति ठप रहेगी। ऐसी स्थिति में नगर समेत दो जिला अस्पतालों में भी आपूर्ति ठप रहेगी। इसके चलते मरीजों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को अनुरक्षण कार्य के लिए सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती करने की सूचना विभाग ने दी थी। इसमें भी विभाग से समय से काम नहीं किया। शनिवार को साढ़े 11 के बाद शाम छह बजे तक शहर रिहाइशी इलाकों की बिजली काटी गई थी। रविवार को बगैर किसी सूचना के सुबह साढ़े दस बजे आधे शहर की आपूर्ति को बंद कर दिया गया। जानकारी न ...