सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- सुलतानपुर, संवाददाता । बुधवार को नई लाइन का तार खींचे जाने से दो फीडर के आठ मोहल्लों की बिजली आपूर्ति दिन भर ठप रही। जिससे सैकड़ों उपभोक्ताओं को पानी की समस्या के साथ कल कारखाने भी बंद रहे। शहर के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पुलिस लाइन में नवनिर्मित उपकेन्द्र के लिए 33 केवीए लाइन के निर्माण के चलते आए दिन कटौती हो रही है। जिले के पुलिस लाइन में नया उपकेन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। उपकेन्द्र के लिए पयागीपुर से 33 केवीए की लाइन बनाई जा रही है। बुधवार को रोडवेज से पुलिस लाइन के बीच में लाइन बनाने का कार्य होने के कारण डाकखाना उपकेन्द्र से संचालित पुलिस लाइन व बढ़ैयावीर फीडर की आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक कटौती करने की सूचना बिजली विभाग की ओर से दी गई थी, लेकिन सूचना देर से जारी होने से उपभोक्ताओं को इसकी ...