बागेश्वर, मई 29 -- गरुड़। कत्यूर घाटी की विद्युत व्यवस्था आठ घंटे बाद सुचारु हो सकी। पावर हाउस में तकनीकी दिक्कत के चलते आधी रात से ब्लैक आउट हो गया। कत्यूर घाटी के गांवों में आधी रात से अंधेरा छा गया। डंगोली स्थित पावर हाउस में तकनीकी दिक्कत के चलते कत्यूर घाटी के पूरे गांवों की बिजली गुल हो गई। सुबह होने पर भी लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। लेकिन बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बमुश्किल आठ घंटे बाद पूरी घाटी की विद्युत व्यवस्था सुचारु हो पाई। ऊर्जा निगम के जेई राजेंद्र सिंह बोरा ने बताया कि पावर हाउस में तकनीकी दिक्कत के आ जाने से बिजली गुल हो गई। उन्होंने बताया कि अब व्यवस्था सुचारु कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.