बहराइच, दिसम्बर 7 -- कैसरगंज, संवाददाता। कैसरगंज क्षेत्र के गौड़िहा नम्बर 3 के मल्लाहन पुरवा में भेड़िए के हमले में लापता चार महीने के बच्चे सुभाष की सुराग के लिए क्षेत्र में आठ घंटे तक ड्रोन उड़े। कई टीमों ने इलाके में पैदल गश्त करके क्षेत्र छान मारा। घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में बच्चे के कपड़े और अधखाया सिर मिला है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संतोष के परिवार में कोहराम है। वन विभाग ने टीमों की संख्या बढ़ाने के साथ शूटरों की संख्या भी बढ़ा दी है। डीएफओ ने कहा है कि ड्रोन से संभावित क्षेत्र में तलाश जारी रहेगी। दरअसल वन विभाग के अधिकारियों को रात में ही सूचना मिल गई थी। दो बजे रात तक टीमें वहां पहुंच गईं। तब से शाम पांच बजे तक तलाश जारी रही इस बीच सुबह होते ही ड्रोन तैनात कर दिए गए। ड्रोन से बच्चे का कपड़ा और सिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.