भदोही, दिसम्बर 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में मंगलवार को सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने ठंड के बाद भी भाग लिया। शुभारंभ सांसद डा. विनोद कुमार बिंद एवं मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया गया। सांसद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्राथमिक विद्यालय, घराव, भदोही की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक गीत एवं नृत्य कार्यक्रम ने सभी उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और कार्यक्रम को गरिमामयी स्वरूप प्रदान किया। सांसद ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं को...