बलिया, फरवरी 6 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। कमीशन बढ़ाने और मानदेय के लिए कोटेदार लखनऊ जाकर विधानसभा भवन का घेराव करेंगे। कोटेदार शासन से वितरित होने वाले खाद्यान्न में कमीशन की बढ़ोतरी व मानदेय की मांग लम्बे समय से कर रहे है। कोटेदारों का कहना है कि सरकार ने कोटेदारों को मानदेय देने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक एक पैसा नहीं मिला। इसी क्रम में कोटेदार आठ फरवरी को लखनऊ में विधानसभा भवन का घेराव करेंगे। इसमें क्षेत्र के सैकड़ो कोटेदार शामिल होंगे। कोटेदार संघ के संरक्षक शिवनाथ सिंह ने बताया कि कोटेदार इस समय आर्थिक तंगी में हैं। उनकी गृहस्थी आसानी से चल सके, इसके लिए कमीशन की बढ़ोतरी व मानदेय की स्वीकृति होनी चाहिए। बताया कि अन्य प्रान्तों में अधिक कमीशन के साथ-साथ कोटेदारों को मानदेय भी दिया जाता है। यहां हमारे साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.