आगरा, अक्टूबर 1 -- लखनऊ रेल मंडल के अमौसी यार्ड में हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के निरस्तीकरण की घोषणा की है। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा फोर्ट-लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस 8 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। इसके साथ ही आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 6, 7, 13 अक्तूबर को 20 मिनट से 70 मिनट के बीच रेगूलेट रहेगी। आगरा कैंट-जोगबनी एकसप्रेस झांसी मंडल में 10 अक्तूबर को डेढ़ घंटा रेगूलेट रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...