रुद्रपुर, फरवरी 7 -- खटीमा, संवाददाता। आठ कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने शनिवार को 81वां कांगव दिवस (युद्ध सम्मान दिवस) धूमधाम से मनाया। युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शनिवार को एक निजी होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैप्टन ठाकुर सिंह खाती और कैप्टन गंभीर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि कैप्टन खाती ने कहा कि आठ कुमाऊं रेजीमेंट के वीर जवानों ने सात फरवरी 1945 को वर्मा की कांगव पहाड़ी पर कब्जा कर फतेह हासिल की थी। इस कांगव पहाड़ी फतेह हासिल करने के दौरान हुए युद्ध में 34 जवान वीरगति को प्राप्त हुए। वहीं 27 जवान घायल हुए। कार्यक्रम में शहीद वीर जवानों के साहस, त्याग और बलिदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वीर नारियों को सम्मानित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.