मोतिहारी, फरवरी 24 -- मोतीहारी। रहमानिया हॉस्पिटल में चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी सफलता सामने आई है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ उमर तबरेज़ और उनकी टीम ने एक महिला मरीज के दाईं जांघ, घुटने और पैर में फैले लगभग 8 किलोग्राम वजनी ट्यूमर को सफल सर्जरी के माध्यम से निकाल दिया। महिला लंबे समय से सूजन और असहनीय दर्द से परेशान थीं। ट्यूमर के लगातार बढ़ने के कारण चलने-फिरने में भी काफी दिक्कत हो रही थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने तत्काल सर्जरी का निर्णय लिया। ऑपरेशन कई घंटों तक चला, जिसमें विशेषज्ञ टीम ने सावधानीपूर्वक ट्यूमर को निकालने में सफलता प्राप्त की। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर और स्वस्थ बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज और टीमवर्क की बदौलत यह जटिल ऑपरेशन सफल हो सका। अस्पताल प्रबंधन ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हु...