मधुबनी, नवम्बर 18 -- मधुबनी। मौसम विभाग के सहयोग से जारी 18 से 22 नवम्बर तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ तथा मौसम क शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। औसतन 5 से 8 कि. मी. प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की सम्भावना है। तथा 19 नवंबर के आसपास पछिया हवा भी चल सकती है। किसानों को सुझाव दिया गया है कि धान की कटाई कर राई की पिछेती किस्में राजेन्द्र अनुकूल, राजेन्द्र सुफलाम एवं राजेन्द्र राई पिछेती की बुआई इस माह के अन्त तक कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...