गोंडा, जनवरी 29 -- धानेपुर, संवाददाता ‌। मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के उजैनी कला नवडिहवा भोरहा मार्ग पर पड़ने वाली विसुही नदी के ककरही घाट पर आठ करोड़ 35 लाख की लागत से लघु सेतु का निर्माण कराया जायेगा। इसको लेकर गुरुवार को मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैय्या व सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी के तट पर आधार शिला रखी। विधायक ने कहा कि मेहनौन विधानसभा क्षेत्र बीमारु क्षेत्र था जिसका चहुंमुखी विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का आवागमन होगा सुलभ क्षेत्र का होगा । इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, पूर्व जिला मंत्री भाजपा चंद्र प्रकाश शुक्ल, फूलचंद तिवारी अभिषेक मिश्र,ऊषा निषाद,सुनीता निषाद,अभय सिंह, मुनीन्द्र शर्मा, रमेश सिंह, ...