बरेली, नवम्बर 16 -- बरेली। जहां-तहां छोटे-छोटे ब्लॉक के चलते रविवार को पूरे दिन यात्रियों को जंक्शन पर इंतजार करना पड़ा। ट्रेनें निर्धारित समय पर न आकर दो से आठ-आठ घंटे तक विलंब से पहुंची। कई यात्रियों ने ट्रेन के लेट होने की शिकायतें रेलवे एक्स पर भी की है। रेलवे के अनुसार, 04015 आनंदविहार स्पेशल 8.00 घंटा विलंब से रात को नौ बजे तक पहुंची। 03312 धनबाद स्पेशल 4.30 घंटा लेट आई। 04608 छपरा स्पेशल 6.00 घंटा विलंब से चल रही है, जो रात एक बजे तक जंक्शन आएगी। नियमित ट्रेनों में 14004 फरक्का एक्सप्रेस और 22424 गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस चार-चार घंटा देरी से बरेली पहुंचीं। 12369 कुंभ सुपरफास्ट 6.30 घंटा देरी से सुबह 11:06 बजे न आकर शाम को 17:36 बजे आई। ट्रेनों की लेट लतीफी के चलते पूरे दिन और रात तक यात्री परेशान हुए। रात तक 89 टिकट कैंसिल कराए ग...