हमीरपुर, नवम्बर 10 -- हमीरपुर, संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन की मासिक बैठक नगर पालिका के रैन बसेरा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामचरन साहू ने की। जिसमें आठवें वेतन आयोग में सरकार द्वारा पारित विधेयक को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष श्यामचरन साहू ने बताया कि आठवें वेतन आयोग के गठन के गजट के नोटिफिकेशन में अंशदायी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति का उल्लेख बहुत चालाकी से छोड़ दिया गया है। यही सेवानिवृत्ति की तिथि के आधार पर पेंशनर्स में भेद करने का द्योतक है। जिसका अधिकार सरकार ने संसद में पारित कराकर वित्त विधेयक 2025 के माध्यम से सीसीएस पेंशन रुल्स में परिवर्तन करके अपने हाथ में ले लिया है। ऐसी स्थिति में अब तक सेवानिवृत्त हो चुके एवं 31 दिसंबर तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सजग रहना चाहिए। प्...