सहरसा, फरवरी 13 -- सहरसा, निज संवाददाता। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा के बैनर तले कर्मचारियों ने गुरुवार को कोसी प्रोजेक्ट से समाहरणालय गेट तक प्रदर्शन जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट गेट पर मांगों के समर्थन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आठवें वेतन पुनरीक्षण समिति की घोषणा और शीघ्र लागू करने की मांग की। श्रमिकों के पक्ष में 29 श्रम कानूनों को खत्म कर लागू होने वाले श्रमिक विरोधी चार श्रम संहिता को निरस्त करने की मांग की। पुरानी पेंशन योजना को लागू और कमांड कर्मचारियों का जल संसाधन विभाग में समायोजन की मांग उठाई। महासंघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना काल के18 माह के बकाया महंगाई भत्ता को अविलंब जारी किया जाय। ठेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.