मुरादाबाद, जनवरी 16 -- उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद की बैठक में शुक्रवार को इस माह जन्में सदस्य कल्लू सिंह, राम चंद्र, राम भरोसे, नेत्रपाल एवं ब्रह्मानंद पेन एवं गुलाब की कली देकर दीर्घायु की कामना की गई। अध्यक्षता कर रहे प्रेमप्रकाश सक्सेना ने कहा केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन की अभी तक कोई जानकारी न देना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा दो जनवरी को आठवें वेतन आयोग के लाभ से पेंशनर्स को वंचित रखने की बात कहना उनके अधिकारों पर कुठाराघात है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। दिनेश कुमार शर्मा,पीएस गिल,आशारानी, मालती देवी, प्रताप सिंह, प्रमेाद कुमार सक्सेना,हरीश चंद्र,इंद्र कुमार सोती आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...