मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- पेंशनर्स दिवस पर प्रशासन की तरफ से वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा पेंशनर्स की आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में जनपद के पेंशनर्स के विभिन्न संगठन जैसे गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, विद्युत पेंशनर्स, सेवानिवृत्ति डिप्लोमा इंजीनियर कल्याण संघ, सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, विद्युत पेंशनर्स परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्यो ने भाग लिया। गवर्नमेंट पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष इंजी. बीआर शर्मा ने बताया कि आठवें वेतन आयोग मे पेंशन रिवीजन को सम्मिलित नहीं किया है। इसके लिए विभिन्न संगठन आंदोलन कर रहे हैं। डीएम को प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु एवं आसक्त पेंशनरों का जीवन प्रमाण पत्र उनके घर पर जाकर भी सत्यापित करने की सुविधा...