सोनभद्र, दिसम्बर 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। आठवें वेतन आयोग के टर्म्स एंड कंडीशन में पेंशनर्स की उपेक्षा किए जाने के विरोध में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष सूरज बली सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चेतावनी दी अगर शीघ्र ही मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। धरना कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर तीन बजे तक चला। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी, पेंशनर्स एवं शिक्षक शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में सेवानिवृत्त कार्मिकों को नजरअंदाज किया जाना घोर अन्याय है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसी मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में एक सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.