शाहजहांपुर, दिसम्बर 16 -- सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति उत्तर प्रदेश और पेंशनर्स एसोसिएशन की जनपद शाखा ने केंद्र सरकार से आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग की है। पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि सातवें वेतन आयोग के बाद लंबे समय से नए वेतन आयोग की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। बढ़ती महंगाई से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों की आर्थिक दिक्कतें बढ़ी हैं। संगठन ने वेतन, पेंशन व पारिवारिक पेंशन में वृद्धि, महंगाई राहत समय पर देने, चिकित्सा सुविधाओं में सुधार और पेंशन से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...