चित्रकूट, दिसम्बर 15 -- आठवें वेतन आयोग का लाभ न मिलने से खफा पेंशनरों ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के बाहर नारेबाजी के साथ धरना दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। आरोप लगाया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी, शिक्षकों के साथ ही अन्य पेंशनरों के साथ अन्याय हो रहा है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि पेंशनरों को सरकार आठवें वेतन आयोग में मिलने वाले लाभ से वंचित कर रही है। सरकार का यह निर्णय पेंशनरों के हित में नहीं है। पेंशनर अपनी समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे है। फिर भी सरकार कुछ नहीं कर रही है। राजकरन सिंह ने कहा कि सरकार पेंशनरों के साथ अन्याय कर रही है। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। चैन प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.