देहरादून, जनवरी 27 -- देहरादून रेलवे स्टेशन पर नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) की देहरादून शाखा का त्रिवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों ने आठवां वेतमान लागू करने की मांग उठाई। अधिवेशन में रेलवे के निजीकरण की तैयारी का भी पुरजोर विरोध किया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा का यूनियन पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। मीणा समाज के कर्मचारियों ने उन्हें 42 मीटर लंबी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मांग की कि सरकार 8वां वेतन आयोग अति शीघ्र लागू करे। इसके साथ ही उन्होंने सेफ्टी कैडर के लिए रिस्क अलाउंस, ट्रैक मेंटेनर्स के लिए एसडीसीई भर्ती प्रक्रिया को सभी के लिए खोलने, रनिंग अलाउंस में 25 प्रतिशत माइलेज बढ़ोतरी और महिला लोको पायलटों के ...