भागलपुर, जुलाई 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सात दिन तक बंद रहने के बाद आठवें दिन बुधवार को मायागंज अस्पताल में सीटी स्कैन जांच शुरू हो गई। सीटी स्कैन जांच सेंटर को प्लेट दोपहर में मिली, इसलिए मरीजों की सीटी स्कैन जांच दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू हो गयी। रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष ने डॉ. सचिन कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर में 375 पीस सीटी स्कैन का प्लेट मिल गयी। इसके बाद सीटी स्कैन जांच शुरू कर दी गई। बुधवार की रात आठ बजे तक यहां पर सात मरीजों की सीटी स्कैन जांच की जा चुकी थी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अविलेश कुमार ने बताया कि प्लेट की आपूर्ति रेडियोलॉजी विभाग को कर दी गई है। जल्द ही विभाग को और सीटी स्कैन प्लेट की आपूर्ति सुनिश्चित करा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.