देहरादून, मई 15 -- रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। सेवायोजना विभाग की ओर से 31 मई को दून में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा आठवीं से लेकर स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यता के अभ्यर्थियों के नौकरी के अवसर दिए जाएंगे। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेले के लिए गुरुवार से पंजीकरण शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। दूर के अभ्यर्थी रोजगार मेले के दिन भी पंजीकरण कर सकते हैं। सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में 38 निजी कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेंगी और उन्हें नौकरी देंगी। कंपनियां फार्म, मार्केटिंग, हेल्थ, होस्पिटालिटी, सर्विसेज, सिक्योरिटी, बैंकिंग आदि क्षेत्र की हैं। 18 से लेकर 45 वर्ष तक के लोग रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.