रांची, मई 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। आठवीं बोर्ड परीक्षा में रांची जिले का शानदार प्रदर्शन रहा। पिछले साल की तुलना में लंबी छलांग लगाते हुए रांची जिले ने राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस सत्र में 97.71 प्रतिशत छात्र सफल रहे। 2024 में आयोजित परीक्षा में रांची जिले का परिणाम 96.23 प्रतिशत था। पिछले वर्ष राज्य के सभी जिलों के बीच रांची जिला का 21वां स्थान था। इस वर्ष आठवीं बोर्ड में रांची जिले के 35828 छात्रों ने भाग लिया, इनमें 97.71 प्रतिशत बच्चे प्रमोट हुए। प्रोन्नत होने वाले छात्रों की संख्या 34442 है। 97.76 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहनेवाले कोडरमा जिले से रांची सिर्फ 0.05 प्रतिशत पीछे है। कोडरमा के 9 और रांची के 45 छात्रों का रिजल्ट पूरा नहीं हुआ है, जिस कारण आंकड़ों में बदलाव संभव है। प्री-बोर्ड परीक्षा से बेहतर हुआ प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.