पलामू, फरवरी 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) की 8वीं बोर्ड की परीक्षा दो मार्च को दोनों पालियों में आयोजित होगी। 8वीं बोर्ड परीक्षा में पलामू जिले में 37,233 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा संचालन के लिए 153 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। सीसीटीवी की निगरानी और वीक्षकों की उपस्थिति में परीक्षा होगी। पलामू जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 8वीं के परीक्षार्थी एमओआर सीट पर परीक्षा देंगे। छह और सात मार्च को नौंवी कक्षा और 25 से 28 मार्च तक 11वीं की परीक्षा दोनों पालियों में होगी। 9वी कक्षा के परीक्षा संचालन के लिए 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 11वीं के लिए 39 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन करने का न...