कोडरमा, फरवरी 12 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आठवीं बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी को ली जानी है। इसको लेकर जिले में आठवीं के छात्र छात्राओं को परीक्षा के पूर्व पूर्वाभ्यास के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा ली जायेगी। यह परीक्षा 14 फरवरी और 18 फरवरी को ली जायेगी। इसकी तैयारी जिला स्तर पर की जा रही है। इसको लेकर जिले में प्रश्न पत्र भी तैयार किया जा रहा है। आयोजित परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रधानाध्यापकों को जरूरी दिशा निर्देश विभागीय अधिकारी के द्वारा दिया गया है। यह परीक्षा सभी माध्यमिक विद्यालय में हीं ली जायेगी। परीक्षा के लिए ओएमआर सीट और प्रश्न पत्र सभी स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा के पूर्व उपलब्ध करा दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...