जमशेदपुर, जनवरी 31 -- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित आठवीं बोर्ड परीक्षा से पहले पूर्वी सिंहभूम जिले में सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक और मानसिक रूप से तैयार करने के लिए एक नई पहल की गई है। जिले के सभी कक्षा-8 संचालित विद्यालयों में शुक्रवार को पहली बार प्री-बोर्ड 'एसेट' (असेसमेंट ऑफ स्कोलास्टिक स्किल्स थ्रू एजुकेशनल टेस्टिंग) परीक्षा आयोजित की गई। इसका उद्देश्य बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों का परीक्षा भय दूर करना और उनके परिणामों में गुणात्मक सुधार लाना है। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, इस तरह के मॉक टेस्ट से छात्र अपनी कमजोरियों की पहचान समय रहते कर सकेंगे। जिले के विषय विशेषज्ञों ने जैक बोर्ड के पैटर्न पर आधारित तीन-तीन मॉडल प्रश्नपत्र तैयार किए हैं, जिनके माध्यम से अलग-अलग तिथियों में अभ्यास परीक्षाएं आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.