प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज। शीतलहर और कोहरे के मद्देनजर जिले में संचालित सभी प्रकार के माध्यमिक विद्यालयों एवं अन्य सभी बोर्डों के स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की 15 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। इस दौरान शिक्षक एवं अन्य स्टाफ विद्यालय/कार्यालय में उपस्थित रहकर आवंटित दायित्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने सभी बोर्ड के प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। परिषदीय स्कूलों में पहले से ही 14 जनवरी तक शीत अवकाश घोषित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...