सीतामढ़ी, दिसम्बर 4 -- रुन्नीसैदपुर। प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय खरपट्टी में आठवीं के छात्र की मौत हो गयी। मृतक की पहचान अजय राय के 10 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में कई गयी है। मृतक चंदन कुमार प्रति दिन की तरह अपने विद्यालय पहुंचा। उसके बाद लगभग 11 बजे अचानक अपने वर्ग के क्लास रूप में बेहोश हो गया। उसके बाद तुरंत वर्ग शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक खुशनंदन मंडल को उक्त घटना की जानकारी दिया। जिसके बाद प्रधानाध्यापक श्री मंडल ने परिजनों को सूचित करते हुए एक निजी वाहन से चंदन के भाई व माता के साथ रुन्नीसैदपुर सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में लाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...