प्रयागराज, दिसम्बर 7 -- स्कूल जा रहे आठवीं कक्षा के एक छात्र की शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा औद्योगिक क्षेत्र में रामपुर पुलिस चौकी के समीप उस समय हुआ जब छात्र रेलवे लाइन पार कर रहा था। परिजनों की मांग पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव छात्र के परिजनों को सौंप दिया गया। मुंगारी निवासी होरीलाल यादव उर्फ झल्लर के दो बेटों में बड़ा 14 वर्षीय लवकुश चनैनी गांव स्थित नवजीवन पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। रोज की तरह शनिवार को भी वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला। रामपुर पुलिस चौकी के पास रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने छात्र की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। बेटे की मौत की खबर पाकर होरीलाल व उसके परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। ...