नई दिल्ली, फरवरी 13 -- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसने समाज में शिक्षकों के प्रति विश्वास को हिलाकर रख दिया है। शहर के जीराबस्ती स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में तैनात एक शिक्षक को अपनी ही नाबालिग छात्रा के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने और उसे डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिक्षक पिछले कई वर्षों से छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। पुलिस जांच और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक नित्यानंद उपाध्याय (33 वर्ष) मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह करीब चार साल पहले केंद्रीय विद्यालय में स्थायी शिक्षक के पद पर नियुक्त हुआ था। उस समय पीड़ित छात्रा महज 5वीं कक्षा में पढ़ती थी। यह भी पढ़ें- हिंदू लड़की की मुस्लिम से शादी टल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.