नोएडा, जनवरी 30 -- ग्रेटर नोएडा। तुगलपुर गांव से आठवीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक तुगलपुर गांव में रामकुमार भगत किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। रामकुमार ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गांव के स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। पिता के मुताबिक उनका बेटा 26 जनवरी को घर से स्कूल गया था। वह वापस घर आया और खेलने के लिए निकल गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत की। नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है। छात्र को जल्द सकुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.