सीतामढ़ी, दिसम्बर 29 -- शिवहर। जिले में कड़ाके की ठंड तथा शीतलहर का प्रकोप जारी रहने को लेकर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकारी एवं निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग संस्थानों में आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई पर 2 जनवरी तक रोक लगा दी गई है। इस संबंध में डीएम प्रतिभा रानी द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि ठंड को लेकर आठवीं कक्षा तक शैक्षणिक गतिविधियां 29 दिसंबर तक प्रतिबंधित किया गया था। लेकिन ठंड का एवं शीतलहर की स्थिति जारी रहने को लेकर अब जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों एवं प्री स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र एवं कोचिंग संस्थानों में आठवीं तक सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर 2 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...