चंदौली, मार्च 12 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। शराब तस्करों के खिलाफ अलीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इसमें मंगलवार को थाने के मुख्य गेट के सामने से ऑटो ई-रिक्शा सवार तीन शराब तस्कर दबोचे गए। वहीं भारी मात्रा में अंग्रेजी अवैध शराब भी पकड़ी गई। पुलिस की उक्त कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई वीरेंद्र कुमार मय हमराही क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसीबीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शराब तस्कर ऑटो से बिहार की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने अलीनगर गेट के सामने घेराबंदी कर दी। इसीबीच एक ई-रिक्शा ऑटो चालक गेट से पहले ही ऑटो घुमा कर भागने का प्रयास कर रहा था। जिसे पुलिस टीम ने दबोच लिया। जब ऑटो की जांच की गई तो उसपर आधा दर्जन झोलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.