लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- महेशपुर, संवाददाता। थाना हैदराबाद के गांव कन्हैयागंज के युवक का सीएनजी ऑटो उसी का चाचा लेकर कही चला गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना हैदराबाद के गांव कन्हैयागंज निवासी श्रवण कुमार ने थाना हैदराबाद पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि उसका सीएनजी वाला नया ऑटो उसके चाचा दाताराम निवासी दशरथपुर थाना हैदराबाद चलाते थे। बीते 17 नवंबर को वह ऑटो लेकर निकले और तभी से वापस नहीं आये। श्रवण कुमार ने बताया कि सभी रिश्तेदारी और परिचितो से पता किया। लेकिन न तो ऑटो का पता चला और न ही चाचा का पता चला। चाचा का मोबाइल भी बन्द जा रहा है। पीड़ित ने चाचा और ऑटो को खोजने की पुलिस से गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.