कानपुर, जनवरी 15 -- अर्मापुर पुलिस ने आटो में सवारी बैठाकर लूट करने के मामले में फरार आरोपित ऋषभ निवासी नई बस्ती मसवानपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में पुलिस एक आरोपित को पहले ही जेल भेज चुकी है। अर्मापुर थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि दिसंबर में गोविंद नगर निवासी प्रशांत ने आटो सवार युवकों द्वारा मारपीट और मोबाइल व दो हजार रुपये लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपित सनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में आरोपित रावतपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर साहिल उर्फ बाबा अख्तरी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित ऋषभ उर्फ आशु उर्फ शिवा को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...