चंदौली, सितम्बर 21 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पालपुर के पास शुक्रवार की देर रात सवारी भरा आटो पलट गया। जिसमें गयापुर गांव निवासी एक कोटेदार की नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण और परिवार के लोग चकिया स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गयापुर गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज राम गांधीनगर गया था। मनोज राम पालपुर गांव के कोटेदार भी थे। वह आटो से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में घर से कुछ दूर पहले ही तेज रफ्तार आटो असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल मनोज को तत्काल चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.