सोनभद्र, मई 3 -- शक्तिनगर। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के बांसी पेट्रोल टंकी के निकट शुक्रवार की शाम मुख्य हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर आटो पलट गया। जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार आटो अनपरा से बीना की ओर जा रहा था। जिससे वह अनियंत्रतित डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गया। जिससे आटो में सवार शक्तिनगर निवासी 20 वर्षीय राकेश सोनी पुत्र सूर्यबली, बीना निवासी 22 वर्षीय विजय कुशवाहा पुत्र स्व. भगवान दास, 23 वर्षीय अमन कुशवाहा पुत्र विजय कुशवाहा घायल हो गए। जहां सभी को नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें राकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि राकेश सोनी के सीना, कंधा के साथ अन्य जगह चोट आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.