संतकबीरनगर, फरवरी 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बंडा बाजार के पास ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धनघटा पुलिस के अनुसार दिनेश पुत्र रामप्रकाश निवासी इमिलडीहा थाना कोतवाली ऑटो चलाता था। वह बंडा बाजार के पास पहुंचा था। ईदगाह के पास ऑटो मोड़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक दिनेश को गंभीर चोटें आईं। इस सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामदरश यादव सीएचसी हैंसर बाजार लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...